दैनिक सांध्य बन्धु खंडवा। संघर्ष का दूसरा नाम पिता होता है, जो अपनी संतान के दर्द और गम को सहन नहीं कर सकता, भले ही उसे अपनी जान क्यों न देनी पड़े। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला सोमवार सुबह खंडवा में सामने आया।
Tags
madhya pradesh
दैनिक सांध्य बन्धु खंडवा। संघर्ष का दूसरा नाम पिता होता है, जो अपनी संतान के दर्द और गम को सहन नहीं कर सकता, भले ही उसे अपनी जान क्यों न देनी पड़े। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला सोमवार सुबह खंडवा में सामने आया।
ग्राम राजपुरा में 14 वर्षीय विष्णु कुएं में गिर गया। जानकारी के अनुसार, विष्णु और उसके पिता, गजानंद (जिनकी उम्र लगभग 40 साल थी), सुबह साढ़े 8 बजे खेत पर सोयाबीन काटने गए थे। जब गजानंद सोयाबीन काट रहा था, तब विष्णु कुएं के पास चला गया और पैर फिसलने से कुएं में गिर गया।
अपने बेटे की चीख सुनकर गजानंद तुरंत कुएं की तरफ दौड़े और बिना सोचे-समझे पानी में कूद गए। गजानंद को तैरना नहीं आता था, लेकिन उन्होंने अपने बेटे को बचाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने विष्णु को किनारे लगाया, लेकिन खुद गहरे पानी में डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के किसान एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने गजानंद को कुएं से बाहर निकाल लिया। उन्हें पंधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और इसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया है। मृतक गजानंद एक दलित परिवार से थे, और उनका बेटा विष्णु आठवीं कक्षा का छात्र है।
Our website uses cookies to improve your experience. Learn more
Ok