दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। राज्य शासन द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारी दिनेश सिंह तोमर (पी 2016) का नवीन स्थानांतरण किया गया है। तोमर, जो वर्तमान में मुख्य संपदा अधिकारी, मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, भोपाल के पद पर कार्यरत थे, उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रशासकीय आधार पर संयुक्त कलेक्टर, जिला सीहोर के पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद तोमर अब सीहोर जिले के संयुक्त कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
Tags
madhya pradesh
