News update: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की नानी इंद्राणी ठाकुर का निधन, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत की नानी इंद्राणी ठाकुर का हाल ही में निधन हो गया। इस दुखद घटना से कंगना के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नानी की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी हिम्मत एवं साहस को याद किया।

कंगना ने अपने पोस्ट में बताया कि उनकी नानी 100 साल से अधिक की थीं और हाल ही में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था। इंद्राणी ठाकुर के जाने से कंगना बेहद दुखी हैं और उन्होंने अपने दिल की बात को शब्दों में बयां किया है। उन्होंने कहा कि उनकी नानी एक बेहद साहसी और सशक्त महिला थीं, जिन्होंने अपने जीवन में अनेक संघर्षों का सामना किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post