Jabalpur News: शिक्षा सबसे बड़ा आभूषण - मंत्री राकेश सिंह

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। राकेश सिंह मानस भवन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा सबसे बड़ा आभूषण है और समाज को इसके महत्व को समझना चाहिए।

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन आज के समय की आवश्यकता है, क्योंकि यह समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता बढ़ाने में सहायक है। उन्होंने दहेज प्रथा की आलोचना करते हुए कहा कि यह एक सामाजिक कुरीति है जो दांपत्य जीवन को प्रभावित करती है। उन्होंने समाज से आग्रह किया कि दहेज की विषाक्तता को समाप्त करने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए।

राकेश सिंह ने क्षत्रिय समाज के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले क्षत्रियों का आभूषण उनके अस्त्र-शस्त्र थे, लेकिन आज के समय में शिक्षा ही सबसे बड़ा आभूषण है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक होने और इसे प्राथमिकता देने का आह्वान किया, ताकि समाज का भविष्य उज्जवल हो सके।

इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और समाज के वरिष्ठ जन भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post