Jabalpur News: थाना ओमती पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चोरी के 5 दुपहिया वाहन जप्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना ओमती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो विधि विवादित बालकों से चोरी किए गए पांच दुपहिया वाहन, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये है, जप्त किए हैं।

पैट्रोलिंग के दौरान सिविक सेंटर में दो नाबालिग लड़के बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल के साथ खड़े मिले। पूछताछ में उन्होंने अपनी उम्र क्रमशः 15 और 16 वर्ष बताई। दोनों से बिना नंबर वाली पल्सर बाइक के दस्तावेजों के बारे में पूछने पर वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। गहन पूछताछ में उन्होंने 1 नवंबर 2024 को बंटी ऑटो डील से पल्सर बाइक (क्रमांक एमपी 20 एनडब्ल्यू 6154) चोरी करना स्वीकार किया।

आगे की पूछताछ में उन्होंने शहपुरा, पाटन और अन्य स्थानों से चार और वाहन चोरी करने की बात कबूल की। चोरी के वाहनों को उनके घर पर छिपाकर रखा गया था।

15 वर्षीय नाबालिग: एक पल्सर बाइक जो थाना ओमती क्षेत्र से चोरी की गई थी, बरामद की गई।

16 वर्षीय नाबालिग: उसकी निशानदेही पर दो सुजुकी एक्सेस वाहन बरामद हुए।

गुड्डू उर्फ प्रिंस विश्वकर्मा: इस मामले के मुख्य आरोपी गुड्डू उर्फ प्रिंस के घर से एक सुजुकी एक्सेस और एक पल्सर बाइक बरामद की गई।

मुख्य आरोपी गुड्डू उर्फ प्रिंस विश्वकर्मा, निवासी शारदा चौक थाना गढ़ा, अभी फरार है। उसकी तलाश जारी है।

जप्त वाहनों की जानकारी:

1. पल्सर मोटरसाइकिल - MP 20 NW 6154

2. सुजुकी एक्सेस - MP 20 ZM 6660

3. बजाज पल्सर - MP 20 MS 1762

4. सुजुकी एक्सेस - MP 20 SX 7859

5. सुजुकी एक्सेस - MP 20 ZQ 4616

थाना ओमती में इस मामले में अपराध क्रमांक 593/2024 के तहत धारा 303(2) बी एन एस में मामला दर्ज किया गया है। अन्य वाहन मालिकों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post