Jabalpur News: क्राइम ब्रांच और थाना संजीवनी नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 17 किलो गांजा, 1.40 लाख रुपये और वाहन जप्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। क्राइम ब्रांच और थाना संजीवनी नगर पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 17 किलो गांजा, 1.40 लाख रुपये नकद, एक बिना नंबर की एक्सिस स्कूटी और अन्य सामान जप्त किए हैं।

गत दिवस रात्रि थाना संजीवनी नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने अंधमुख बायपास नगर निगम शुलभ काम्पलेक्स के पास चैकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया, जिनका आचरण संदिग्ध था और वे जल्दी से मौके से निकलने की कोशिश कर रहे थे। स्कूटी पर रखी सफेद रंग की बोरी और बैग की तलाशी लेने पर, उसमें गांजा मिला।

गिरफ्तार आरोपी:

शरद अवधवाल (59 वर्ष): निवासी नैनपुर, जिला मंडला, वर्तमान पता परसावड़ा थाना संजीवनी नगर।

अजीत मरकाम (26 वर्ष): निवासी धनवंतरीनगर, बीजाडांडी थाना के सामने, जिला मंडला।

जप्त सामान:

1. 17 किलो गांजा (कीमत लगभग 3 लाख रुपये)

2. नगद 1 लाख 40 हजार रुपये

3. बिना नंबर की एक्सिस स्कूटी

स्कूटी की तलाशी में 10 पैकिटों में करीब 15 किलो गांजा पाया गया, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये थी। इसके अलावा, 1 लाख 40 हजार रुपये नकद और बिना नंबर की एक्सिस स्कूटी भी बरामद की गई। आरोपियों ने बताया कि यह धनराशि गांजा खरीदने के लिए एडवांस के रूप में दी गई थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20 के तहत मामला दर्ज किया और मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

क्राइम ब्रांच और थाना संजीवनी नगर की टीम ने विगत 7 दिनों में गांजा, स्मैक और नशीले इंजेक्शनों के कारोबार में लिप्त कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक 61 किलो 254 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 12 लाख रुपये), 26 ग्राम स्मैक और 65 नशीले इंजेक्शन भी जप्त किए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post