दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सरकारी कुआं निवासी गोपाल चौधरी पर 9 नवंबर को शीतलामाई मंदिर के पास 4 आदतन अपराधियों ने बेसबॉल डंडों से प्राणघातक हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और 8 टांके लगे। घटना की शिकायत थाना घमापुर में दर्ज कराई गई। इसके बाद 11 नवंबर को भी आरोपियों ने कृष्ण चौधरी से विवाद के दौरान बमबाजी की और आशीष राजपूत की एक्सिस वाहन लूट ली। इन दोनों घटनाओं की शिकायतें क्रमशः हनुमानताल और घमापुर थानों में दर्ज की गईं।
एडवोकेट तरुण रोहितास ने बताया कि गंभीर अपराधों के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है, और न ही प्राणघातक हमले के तहत एट्रोसिटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। शहर के विभिन्न थानों में आरोपियों के खिलाफ करीब 40 मामले दर्ज हैं।
आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर देवेश चौधरी, तरुण रोहितास, संजय अहिरवार, राजेंद्र चौधरी, सुशील अहिरवार, गोपाल चौधरी, राकेश चौधरी, जय अहिरवार, सूरज अहिरवार, अचलनाथ, संजीत चौधरी, सोमवती बाई, लता अहिरवार, महेश जाटव, मयंक चौरसिया, पिंकी चौधरी, और काजल सहित कई नागरिक उपस्थित रहे।
Tags
jabalpur
