MP News: कैंसर पीड़ित व्यक्ति ने किया सुसाइड, बीमारी के चलते 3 दिन से नहीं खाया था खाना

दैनिक सांध्य बन्धु ग्वालियर। फरयाद खान (52) का शव सोमवार को फंदे पर लटका मिला। वह कैंसर से पीड़ित थे और पिछले तीन दिन से खाना नहीं खा रहे थे। झाडू़ मोहल्ला निवासी फरयाद एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। सोमवार सुबह वह छत पर टहलने गए, लेकिन जब काफी देर तक नीचे नहीं आए, तो उनकी पत्नी ने उन्हें बुलाने के लिए छत पर गईं। वहां उन्हें शव फंदे से लटका मिला। वह अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे, जिनमें उनकी पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी थी।

परिजनों के अनुसार, फरयाद पिछले 10 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही में उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी और असहनीय पीड़ा के कारण वह पिछले तीन दिनों से खाना भी नहीं खा रहे थे। वह कई दिनों से गुमसुम थे।

इंदरगंज थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुशवाह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक बीमारी से परेशान था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post