Jabalpur News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का डुमना एयरपोर्ट आगमन कल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 15 नवंबर को ट्रांजिट विजिट के तहत डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री सुबह 9:35 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट आएंगे और सुबह 9:40 बजे हेलीकॉप्टर से शहडोल जिले के जामुई हेलीपेड के लिए रवाना होंगे। शहडोल में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:20 बजे हेलीकॉप्टर से पुनः डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर लौटेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पाँच मिनट में डुमना एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post