दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर में स्मार्ट मीटर का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस के बाद अब सामाजिक संगठन भी सड़क पर उतर आए हैं। मंगलवार को नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के सदस्यों ने घंटाघर के सामने प्रदर्शन किया गया। स्मार्ट मीटर की आयु मात्र 7 साल की होती है यानी 7 साल के बाद स्मार्ट मीटर काम करना बंद कर देंगे। वर्तमान में पूरे राज्य में एक करोड़ 34 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर यदि 7 साल के बाद लगेंगे तो विद्युत मंडल को लगभग डेढ़ करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा- आज स्मार्ट मीटर की कीमत 6000 से लेकर ₹10000 तक है। 7 साल के बाद इनकी कीमत डबल हो जाएगी। यह पूरा का पूरा भार उपभोक्ताओं के सिर पर आ जाएगा। जिसका वे विरोध कर रहे हैं और इसके लिए लगातार आंदोलन करते रहेंगे।
Tags
jabalpur
