दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। धनतेरस और दिवाली के समय आसमान छू रहे सोने-चांदी के दाम पिछले 10 दिनों में तेजी से गिरे हैं। सोना जहां अपने ऊपरी स्तर से 6% नीचे आ गया है, वहीं चांदी ने 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की है। वर्तमान में सोना 74,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब आ गई है।
सोने और चांदी की इस गिरावट के पीछे अमेरिकी डॉलर की मजबूती सबसे बड़ी वजह है। 4 नवंबर को डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद डॉलर इंडेक्स 106 के पार पहुंच चुका है, जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में देखे जाने वाले सोने-चांदी के दाम गिरने लगे हैं।
शादी के सीजन में सोने-चांदी के दाम गिरने से ग्राहकों को बड़ा फायदा हो सकता है। पिछले कुछ समय से आयात और निर्यात के आंकड़े भी घटे हैं, जिससे भारत में कीमती धातुओं की कीमतें नीचे आ रही हैं।
Tags
national
