Jabalpur News: खुर्शीद अंसारी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उमरेड विधानसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षक नियुक्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उमरेड विधानसभा क्षेत्र से खुर्शीद अंसारी को पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया है।  अंसारी का अनुभव और कार्यशैली कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण योगदान साबित होंगे।

पूर्व में भी अंसारी ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव विधानसभा में सफलतापूर्वक पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई है और उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिली थी। उनकी नियुक्ति से उमरेड क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और चुनावी तैयारियों में भी गति आएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post