Jabalpur News: घर के बाहर खेल रही किशोरियों से अधेड़ ने की छेड़छाड़

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मदन महल थाना क्षेत्र में दो बालिकाएं अपने घर के बाहर खेल रही थीं, जब एक 57 वर्षीय व्यक्ति ने एक बालिका के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। बालिका के असहज होकर रोने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। जाते-जाते उसने बालिका को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बारे में बालिकाओं ने अपने अभिभावकों को बताया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर  उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post