Jabalpur News: ओएफके में केमिकल चार्जमैन की संख्या में जल्द होगा इजाफा, जोखिम भत्ता तय करने के लिए बनेगी कमेटी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) में केमिकल चार्जमैन की संख्या जल्द ही बढ़ाई जा सकती है। कोलकाता में बोर्ड मुख्यालय में महानिदेशक संजीव गुप्ता, उप महानिदेशक एम त्रिपाठी और जेसीएम 3 एससी नाहा के साथ आयोजित बैठक में इस बारे में संकेत मिले हैं। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें डीबीडब्ल्यू ट्रेड के कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग भी उठाई गई।

जोखिम भत्ता तय करने के लिए बनी कमेटी

बैठक के दौरान वित्त मंत्रालय द्वारा जोखिम भत्ते (रिस्क अलाउंस) पर आपत्ति दर्ज किए जाने की जानकारी भी दी गई। इसे ध्यान में रखते हुए एक कमेटी का गठन किया गया है, जो कर्मचारियों के लिए जोखिम भत्ते की दरों को निर्धारित करेगी।

यूनियन की प्राथमिकता - कर्मचारी हित

ओएफके यूनियन के प्रतिनिधियों अखिलेश पटेल, राकेश शर्मा और अन्य सदस्यों ने कहा कि कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और इस दिशा में कदम उठाए जाने चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post