दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना माढ़ोताल क्षेत्र में रहने वाले डॉ. कृपाल सिंह लोधी के घर में चोरी की घटना सामने आई। कृपाल सिंह, जो कि जबलपुर के एक अस्पताल में डॉक्टर हैं, अपने परिवार के साथ पैतृक गांव केवलारी बांदकपुर गए थे। जब सुबह उनके पड़ोसी मोहित साहू ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला है। कृपाल सिंह ने घर लौटने पर पाया कि अज्ञात चोर उनके सूने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और घर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। घर के भीतर आलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ मिला, जिसमें से उनकी पत्नी के सोने के झुमके (वजनी 8 ग्राम), बच्चों के चांदी के हॉय चंद्रमा, अंगूठी, ताबीज, संतान सप्तमी की 5 चूड़ियां, 6 सिक्के और कुछ नगदी गायब थे। थाना माढ़ोताल पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करते हुए धारा 331 (4) और 305 (ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Jabalpur News: डॉक्टर के घर में लाखों की चोरी, अज्ञात चोरों ने तोड़ा ताला
byEditor In Chief
-
0
