Jabalpur News: पुलिस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवकों को बेकाबू फोर व्हीलर ने घसीटा

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एल्गिन अस्पताल के पास एक बेकाबू फोर व्हीलर चालक ने तांडव मचाते हुए तीन युवकों को सड़क पर घसीटते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह हादसा उस समय हुआ, जब ये तीन युवक पुलिस की परीक्षा की तैयारी के लिए रोजाना की तरह पुलिस ग्राउंड में दौड़ने जा रहे थे।

घायलों में कमल पटेल, अनुराग प्रताप सिंह ठाकुर, और सौरभ अहिरवार शामिल हैं। कमल पटेल ने बताया कि तीनों का पुलिस में सिलेक्शन हो गया था और 17 नवंबर को उनका फिजिकल टेस्ट होने वाला था। वह रोजाना पुलिस लाइन में दौड़ने के लिए जाते थे, लेकिन इस घटना ने उनका सपना चूर कर दिया।

घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। कमल पटेल की मोटर साइकिल को तेज गति से चलाते हुए सफेद रंग की बोलेरो ने टक्कर मारी और तीनों युवकों को सड़क के किनारे तक घसीटते हुए ले गया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post