![]() |
| File Photo |
दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार कर 110 नग नशीले इंजेक्शन ज़ब्त किए गए हैं। गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान लेमा गार्डन इलाके में एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखा। पुलिस को देखकर वह छिपने की कोशिश करने लगा और जब पुलिस ने वाहन रोका, तो वह भागने का प्रयास करने लगा।
पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सलीम अंसारी उर्फ बुल्ला (22 वर्ष), निवासी अजीजगंज पसियाना बताया। उसके पास से एक कपड़े की थैली में 100 नग बूप्रोनोरफाइ हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन (2-2 एमएल) और 10 नग फैनरामाइन मेलेट इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 5/13 मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
