Jabalpur News: पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमीन की बही बनाने के लिए मांगी थी रिश्वत

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस ने कुंडम तहसील में पदस्थ पटवारी सनी द्विवेदी को दस्तावेज सुधारने के नाम पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, कुंडम क्षेत्र के निवासी जितेंद्र पटेल ने आवेदन दिया था कि उसकी पांच बुआओं ने अपने पैतृक जमीन से हक त्याग दिया है, और वह चाहता था कि उक्त भूमि पर केवल उसके पिता का नाम अंकित किया जाए। इस काम के लिए पटवारी सनी द्विवेदी ने 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की, जो बाद में 13,000 रुपये में तय हुई।

रिश्वत देने के लिए जितेंद्र पटेल ने 13,000 रुपये पटवारी को तिलसानी के पास एक ढाबे में दिए, और जैसे ही पटवारी पैसे लेकर मौके पर पहुंचे, लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। अब पटवारी सनी द्विवेदी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post