Jabalpur News: लेथ मशीन वर्कशॉप में चोरों ने किया हाथ साफ

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना गढ़ा में गुरमीत सिंह कलसी (33 वर्ष), निवासी बेदीनगर ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुरमीत ने बताया कि वह बेदीनगर में लेथ मशीन का वर्कशॉप चलाता है। दिनांक गत शाम करीब 7 बजे उसने अपनी वर्कशॉप बंद कर दी थी और घर चला गया था। आज सुबह करीब 10 बजे जब वह वापस वर्कशॉप पहुँचा, तो उसने देखा कि वर्कशॉप के बाहर रखा लोहे का सामान गायब था।

चोरी हुए सामान में 15 नग क्रैंकशाफ्ट, 4 नग कैम शाफ्ट, और एक बाल्टी में रखे नट-बोल्ट सहित अन्य लोहे का सामान शामिल था। गुरमीत सिंह ने कई दिनों तक अपने चोरी हुए सामान की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के आधार पर थाना गढ़ा पुलिस ने धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post