Jabalpur News: 11 जुआरी गिरफ्तार, 1 लाख 35 हजार रुपये की नगदी जप्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। क्राईम ब्रांच और थाना कटंगी की टीम ने मिलकर 11 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। इन जुआरियों से 1 लाख 35 हजार 70 रुपये की नगदी और ताश के 52 पत्ते बरामद किए गए हैं।

थाना प्रभारी कटंगी, पूजा उपाध्याय ने बताया कि देर रात उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुलुआ स्थित अग्रवाल वेयर हाउस के पास कुछ लोग ताश पत्तों पर रूपयों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बताई गई जगह पर छापा मारा। पुलिस को देखकर जुआरी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में सभी जुआरी अपने-अपने नाम क्रमशः प्रदीप जैन, सुखदेव यादव, अभिषेक यादव, गोलू ठाकुर, अमित नेमा, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, नीतेश यदुवंशी, राघवेन्द्र सिंह ठाकुर, अब्दुल्ला खान, सुरेन्द्र ठाकुर और देवराज राजपूत के रूप में सामने आए।

पुलिस ने जुआरियों से ताश के पत्ते, 1 लाख 35 हजार 70 रुपये नगद और मोबाइल फोन जप्त किए। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post