दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। 1 दिसंबर को चंदन कॉलोनी में हुई केशरी सेन की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। पहले पुलिस को हत्या स्थल के पास एक पत्थर मिला था, जिस पर खून के धब्बे थे, और प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया गया कि हत्या पत्थर मारकर की गई थी। लेकिन आगे की जांच में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसमें आरोपी के रूप में केशरी का साला, रवि सेन सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, रवि सेन अपने जीजा हरिकिशन द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से अत्यधिक प्रताड़ित था। रवि ने बताया कि हरिकिशन अक्सर शराब पीकर उसे गालियाँ देता था और घर में आकर उसकी पत्नी और बच्चों के सामने अपमानित करता था। हत्या के दिन भी हरिकिशन घर आया था और उसने गाली गलौज की, साथ ही पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।
इन घटनाओं के बाद रवि ने निर्णय लिया कि वह अपने जीजा को सबक सिखाएगा। उसने हरिकिशन को घर से दूर ले जाकर शराब पिलाई, और फिर गाली-गलौज की। इस दौरान रवि ने अपने पास रखी हथौड़ी से लगातार जीजा के सिर पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि हरिकिशन अपनी पत्नी को भी प्रताड़ित करता था।
पुलिस द्वारा जब रवि से पूछताछ की तो उसने हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने रवि सेन और उसकी पत्नी गायत्री सेन ने हत्या को छिपाने में मदद की। रवि सेन की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल हथौड़ा, कपड़े और जूते बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 238, 249, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
