दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। दिसम्बर माह के अंतिम कार्य दिवस में पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में कार्यरत एक अधिकारी और तीन कर्मचारियों सहित जबलपुर, भोपाल, कोटा मण्डलों एवं दोनों कारखानों में मिलाकर कुल 114 रेलकर्मी मंगलवार 31 दिसम्बर 2024 को सेवानिवृत्त हुए। पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में माह के अंतिम कार्य दिवस 31 दिसम्बर 2024 को उप मुख्य यांत्रिकी अभियंता ब्रह्मानंद मेश्रराम, वरिष्ठ टी आई टी विनायक निगुड़कर, वरिष्ठ आई एस ए, नरेंद्र कुमार सिंह एवं वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी (लेखा) हीरालाल चैतु लोहरा सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य यांत्रिकी इंजीनियर नितिन चौधरी] प्रमुख मुख्य क्रमिक अधिकारी प्रभात, प्रधान वित्त सलाहकार मनजीत कौर ने उपस्थित सेवानिवृत्ति अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबंधित दस्तावेज एवं गोल्ड प्लेटेड सिलवर मेडल प्रदान किये।
Tags
jabalpur
