MP News: राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त बने मनोज कुमार श्रीवास्तव

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव को राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 1 जनवरी, 2025 से प्रभावी होगी और यह कार्यकाल छह वर्षों तक या 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, लागू रहेगा।शासन ने इस नियुक्ति से पहले, श्री श्रीवास्तव के मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सदस्य पद से त्यागपत्र को स्वीकृति दे दी। यह स्वीकृति आज प्रदान की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post