Jabalpur News: टहलने ने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मझौली थाना क्षेत्र के अमोदा ग्राम में एक 35 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रारंभिक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मझौली पुलिस ने बताया कि मृतक युवक सोनू लाल यादव, पिता श्याम लाल यादव, निवासी अमोदा ग्राम, बीती रात अपने घर से टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर तारवाड़ी में फसते हुए खेत में गिर पड़ा और इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post