Breaking News: अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, यह है पूरा मामला

दैनिक सांध्य बन्धु हैदराबाद। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया। यह भगदड़ 4 दिसंबर को फिल्म 'पुष्पा 2' के पेड प्रीव्यू के दौरान हुई थी, जिसमें एक महिला की मौत और उसके बच्चे के घायल होने की खबर सामने आई थी।

यह है पूरा मामला?

4 दिसंबर की रात संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' का पेड प्रीव्यू चल रहा था। इस दौरान अल्लू अर्जुन अपने फैंस से मिलने थिएटर पहुंचे। उनकी झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। जब सुपरस्टार ने अपनी कार की छत से फैंस को संबोधित किया, तो भीड़ बेकाबू हो गई।

पुलिस के लाठीचार्ज के बाद मची भगदड़

फैंस की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान मची भगदड़ में एक महिला, जो अपने पति और बच्चों के साथ फिल्म देखने आई थी, कुचली गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

अल्लू अर्जुन ने किया था हाईकोर्ट का रुख

घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया था। हालांकि, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आज, 13 दिसंबर को सुपरस्टार को गिरफ्तार कर लिया।

फिल्म रिलीज के पहले ही विवादों में

'पुष्पा 2' 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी, लेकिन इससे एक दिन पहले हुए इस हादसे ने फिल्म की सफलता पर विवाद का साया डाल दिया है।

फैंस में निराशा और गुस्सा

घटना के बाद अल्लू अर्जुन के फैंस में निराशा और गुस्सा देखा जा रहा है। वहीं, महिला की मौत के लिए प्रशासन और आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post