Jabalpur News: पुरानी रंजिश के चलते गंगासागर एकता चौक में चली गोली

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना गढ़ा में आज मनीष रैकवार (30 वर्ष), निवासी गंगासागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। मनीष ने बताया कि वह गंगासागर एकता चौक में फुल्की की दुकान चलाता है। देर रात लगभग 10:30 बजे वह अपने दोस्तों दीपक पटैल, दिनेश यादव और नीलेश यादव के साथ खड़ा था, तभी दीपेश तिवारी अपने साथी के साथ वहां आया।

पुरानी रंजिश के चलते दीपेश तिवारी ने मनीष और उसके दोस्तों को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। मनीष ने गाली देने से मना किया, तो दीपेश तिवारी ने गुस्से में आकर अपनी  पिस्टल से हवाई फायर किया। यह देख मनीष और उसके साथी डर गए और वहां से भागने लगे। दीपेश तिवारी ने उनका पीछा भी किया और धमकी दी कि अगर रिपोर्ट की तो वह उन्हें जान से मार डालेगा।

मनीष की रिपोर्ट पर पुलिस ने दीपेश तिवारी के खिलाफ धारा 296, 125, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post