दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भारत के संविधान रचयिता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के खिलाफ किए गए देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अभद्र टिप्पणी को लेकर शहर कांग्रेस सेवा दल के द्वारा शंकर शाह ब्लॉक के अंतर्गत रामपुर चौराहा में ब्लॉक अध्यक्ष उमेश पटेल के नेतृत्व में अर्थी जुलुस निकाला गया एवं पुतला दहन किया गया।इस विरोध प्रदर्शन में शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पंडित सतीश तिवारी, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अमरीश मिश्रा, पार्षद दिनेश गुड्डू तमासेतवार गुड्डू नबी पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद पटेल, मनोज नामदेव ,प्रशांत मिश्रा, महिला सेवादल अध्यक्ष मीनाक्षी स्वामी, जितेंद्र यादव रीना विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
Tags
jabalpur
