Jabalpur News: मुख्यमंत्री का जबलपुर दौरा स्थगित

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। दिनांक 15 दिसंबर 2024 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री मोहन यादव का जबलपुर दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अब यह कार्यक्रम 18 दिसंबर 2024 को आयोजित होने की संभावना है। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और जनता के साथ संवाद करेंगे। अधिकारियों को नई तिथि के अनुसार तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post