Jabalpur News: पारा 6 डिग्री पर, गलाव भरी ठण्ड से छूट रही कंपकंपी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ठंड व शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित है। हवा में नमी बढ़ने से गलन अधिक हो गई है। इन हालातों के बावजूद शहर में स्कूलों का समय बदलने का आदेश अब तक नहीं निकाला गया| लिहाजा अभिभावकों के साथ-साथ बच्चें , आटो चालक और  वेन चालक सब परेशान हैं| अभी स्कूलें सुबह 7-30 बजे से 8 बजे से तक लग रही है|  जिसके लिए बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को सुबह 6 बजे से तैयारियां करना पड़ रही है|  

लेकिन एसी कमरे में बैठकर आदेश जारी करने वालों को इनकी सुध नही आ रही| नगर निगम ने निराश्रितों के लिए रैन बसेरो में  व्यवस्था की गई है लेकिन ऐसे कई मजदूर है जो देर रात तक ट्रांसपोर्ट और मंडियों में काम करते है जो खुले आसमान के नीचे सो जाते है उनके लिए अलावा आवश्यक है लेकिन वायु गुणवत्ता सुधार के लिए उन्हें ठंड में ठिठुरने छोड़ दिया| शुक्रवार को लगतार तीसरे दिन इस सीजन की सबसे सर्द रात रही, जब पारा 6.1 डिग्री पर लुढ़क आया। 

पिछले तीन दिनों से शहर में कड़ाके की ठण्ड का दौर चल रहा है। सुबह शाम गलाव भरी ठण्ड और दोपहर में शीतलहर ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। चौबीसों घंटे लोग गर्म वस्त्रों से लदे नजर आ रहे हैं। रात को सड़के जल्दी वीरान हो जाती हैं। ठण्ड से बचने लोग जल्दी घरों में दुबक जाते हैं। वहीं दूसरी ओर सुबह दिनचर्या देर से शुरू होती है। सुबह स्कूल जाने में बच्चों को खासी परेशानी हो रही है। लेकिन अभी तक प्रायवेट और सरकारी स्कूलों का समय नहीं बदला। जबकि तापमान दिन प्रतिदिन नीचे लुढ़क रहा है। हवा में गलन बढ़ रही है, जिससे ठण्ड बढ़ रही है। 

मौसम कार्यालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रातःकाल 57 प्रतिशत और सायंकाल 49 प्रतिशत दर्ज की गई। सूर्योदय सुबह 6.44 बजे और सूर्यास्त शाम 5.27 बजे हुआ। उत्तरी पश्चिमी हवायें 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। प्रदेश में सबसे ठण्डा जिला शाजापुर  रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post