दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर जेल में आज गैंगस्टरों के बीच हिंसा का नया मामला सामने आया। गैंगस्टर छोटू चौबे के गुर्गे ऋतिक तामिया ने जेल में संजय सारंग पर हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब दोनों को पुनः जबलपुर जेल में स्थानांतरित किया गया था।
सूत्रों के अनुसार, ऋतिक तामिया ने अपने बॉस छोटू चौबे पर हुए पिछले हमले का बदला लेने के उद्देश्य से संजय सारंग पर ब्लेड से हमला किया। जेल प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दोनों को अलग किया। संजय सारंग को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि ऋतिक तामिया को बैरक में बंद कर दिया गया है।
