दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रविवार को संस्कारधानी जबलपुर में मसीही समाज ने एक भव्य रैली का आयोजन किया। रैली पीली कोठी से शुरू होकर घंटाघर चौक, ओमती चौराहा, करमचंद चौक और नौदरा ब्रिज से होते हुए होली ट्रिनिटी चर्च पर समाप्त हुई।
रैली में शामिल मसीही समाज के लोगों ने देश और प्रदेश की प्रगति के लिए यीशु मसीह से प्रार्थना की। साथ ही, केंद्र सरकार के स्वच्छता मिशन और जबलपुर नगर निगम के अभियान को समर्थन देते हुए शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की अपील की।
इस रैली का उद्देश्य न केवल प्रभु यीशु मसीह के संदेशों को लोगों तक पहुंचाना था, बल्कि स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करना भी था। मसीही समाज के लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया और दूसरों को भी प्रेरित किया।
रैली में हर आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। सभी ने प्रभु ईसा मसीह के भक्ति गीतों पर झूमते और नाचते हुए अपनी आस्था प्रकट की।
Tags
jabalpur
