Jabalpur News: मावठे की बारिश के बन रहे आसार, बादल छाएंगे घने कोहरे की संभावना

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
पूर्वी मध्य प्रदेश के उपर वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोप) प्रभारी हो गया है। अभी तापमान 2 दिनों से उछाल रहा था, रविवार को फिर दो डिग्री की गिरावट आई, जबकी दिन का तापमान औसत में रहा। हवा में नमी बढ़ गई है, बदली के बीच धूप का प्रभाव कम होने से वातावरण में ठंडक बनी रही। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से पश्चिमी विक्षोप का प्रभाव और बढ़ेगा, जिसके बाद सुबह और देर रात तक कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान जिले में कहीं कहीं हलकी वर्षा भी हो सकती है। मौसम की बदली रंगत के बीच 3 से 4 किलोमीटर से चली बर्फीली हवाओं ने पारे को 2 डिग्री नीचे धकेल दिया। बर्फीली हवाओं से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। रात में सड़के जल्दी सूनी होने लगी।

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस सामान्य दर्ज किया गया,न्यूनतम तापमान 08.5 डिग्री सेल्सियस समान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रातःकाल 86 प्रतिशत और सांयकाल 68 प्रतिशत आंकी गई। सूर्योदय सुबह 6.48 मिनिट पर और सूर्यास्त सायं 5.31 मिनिट पर हुआ। उत्तरी पूर्वी हवाएं 3 से 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। गत वर्ष आज के दिन का अधिकतम तापमान 23.07 और न्यूनतम 8.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। प्रदेश में सबसे कम तापमान 3.9 पचमढ़ी में दर्ज किया गया| अगले 24 घंटों के दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोप के प्रभाव से कोहरा छाने और जिले में कहीं कही हलकी बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post