Jabalpur News: सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, नकदी और गहने ले उड़े चोर

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर। थाना संजीवनी नगर क्षेत्र के भूकम्प कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती प्रिया जघेला (36), जो प्राइवेट नौकरी करती हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 दिसंबर 2024 की शाम लगभग 7:30 बजे वह अपने मायके चौथा पुल गई थीं, जबकि उनके पति पचमढ़ी गए हुए थे। मकान में ताला लगाकर दोनों घर से बाहर थे।

21 दिसंबर 2024 की शाम लगभग 5:30 बजे पड़ोसी राहुल सिंघहरा ने फोन पर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जब श्रीमती जघेला शाम 6:30 बजे घर पहुंचीं, तो देखा कि मुख्य दरवाजे और अंदर के हॉल के दरवाजे के कुंदे टूटे हुए थे। घर के अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली हुई थीं।

चोरी की गई वस्तुओं में सोने का छोटा लॉकेट, कान की छोटी बालियां, चांदी की पायल का एक जोड़ा, नगदी लगभग 15,000 रुपये और गुल्लक में रखे 20,000 रुपये शामिल हैं।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध धारा 331 (4), 305 बी एन एस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post