दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना तिलवारा क्षेत्र के राम रमा घाट में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची। संतोष यादव (48 वर्ष), निवासी राम रमा घाट, ने बताया कि वह ग्राम नानाखेड़ा के पंच हैं।
संतोष यादव ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उन्हें सूचना दी कि राम रमा घाट के पास नदी किनारे एक अज्ञात पुरुष (उम्र लगभग 30-35 वर्ष) मृत अवस्था में पड़ा है। शव को देखकर प्रतीत होता है कि व्यक्ति की मृत्यु पानी में डूबने से हुई है।
शव तीन-चार दिन पुराना और सड़-गल चुका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
