Jabalpur News: जबलपुर उत्तरप्रदेश-बिहार महासंघ का मिलन कार्यक्रम संपन्न

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शासकीय महाकौशल महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अल्केश चतुर्वेदी ने कहा कि संस्कृति हमारी पहचान है और पाश्चात्य प्रभाव से युवाओं की संस्कृति से दूरी बढ़ रही है। उन्होंने परिवार प्रबोधन के महत्व पर बल देते हुए कहा कि हमें अपनी संस्कृति के संरक्षण के लिए अपने रीति-रिवाजों को बनाए रखना चाहिए और समाज में समरसता बनाए रखते हुए आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने समाज के आर्थिक और सामाजिक समृद्धि के लिए रोटी-बेटी के संबंध स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

जय महाकाल मंदिर परिक्षेत्र कुदवारी, अमखेरा में महासंघ के उपाध्यक्ष बृज किशोर सिंह बिहारी के आवास पर आयोजित मिलन कार्यक्रम में महासंघ के संयोजक डॉ. राजेश जायसवाल ने सामाजिक संगठनों की निरंतरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैसे नदी का प्रवाह निरंतर चलता रहता है, वैसे ही संगठन को भी लगातार सक्रिय रखना चाहिए।

महासंघ के संरक्षक जीपी विश्वकर्मा ने सदस्यता अभियान को गति देने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत उसके सदस्यों में है और हर पदाधिकारी को सदस्यता बढ़ाने का लक्ष्य रखना चाहिए।

मिलन कार्यक्रम में प्रोफेसर अल्केश चतुर्वेदी, डॉ. राजेश जायसवाल, जीपी विश्वकर्मा, राजीवलाल श्रीवास्तव, प्रोफेसर उज्जवल सिंह, बृज किशोर सिंह बिहारी, अमरेंद्र नारायण सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजीवलाल श्रीवास्तव ने किया और आभार बृज किशोर सिंह बिहारी ने व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post