Jabalpur News: काईम ब्रांच और बरेला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 3 जुआरी गिरफ्तार, 35,850 रुपये और 4 दुपहिया वाहन जप्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। काईम ब्रांच और बरेला पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से नगद 35,850 रुपये और 4 दुपहिया वाहन जप्त किए गए।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बल्हवारा स्थित कन्हर के खेत में बनी टपरिया में कुछ लोग ताश पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना बरेला और काईम ब्रांच की टीम ने दबिश दी और तीन जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए जुआरियों के नाम उमेश सराटकर (लाल मिट्टी, थाना घमापुर), संजय बनाफर (कांचघर, घमापुर), और अजीत यादव (सदर पेंटी नाका, केंट) हैं।

पुलिस ने जुआ खेलने के सामान के रूप में ताश के 52 पत्तों की दो गड्डी और 35,850 रुपये नगद बरामद किए। इसके अलावा, एक एक्टिवा, बुलट और एक्सिस सहित 4 दुपहिया वाहनों को भी जप्त किया गया। जुआरियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post