Jabalpur News: शराब की उधारी को लेकर विवाद, बदमाशों ने दुकानदार और उसके पिता से की मारपीट

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना माढोताल में शराब की उधारी को लेकर हुए विवाद में तीन व्यक्तियों ने एक दुकानदार और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। आकाश पटैल उर्फ छोटू (25 वर्ष) ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि देर रात वह अपने पिता सीताराम पटैल के साथ अपनी नमकीन स्नैक्स की दुकान पर था, तभी गोपी नामदेव ने छोटू नाम के लड़के को उसकी दुकान से सामान लेने भेजा। जब छोटू ने पैसे मांगे तो गोपी ने बाद में देने की बात कही, लेकिन उसने उधारी देने से मना कर दिया।

कुछ देर बाद गोपी, शिवा नामदेव और छोटू उसकी दुकान के पास आए और कहा कि सामान के पैसे वापस करो क्योंकि उन्हें शराब पीनी थी। छोटू ने पैसे वापस करने से मना किया, तो तीनों ने मिलकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब छोटू ने गालियाँ देने से मना किया, तो तीनों ने उसे मारपीट की। गोपी नामदेव ने उसे उठाकर पटक दिया और पंच से सिर में वार किया, जिससे सिर में चोट आई।

जब छोटू के पिता सीताराम पटैल ने बीच-बचाव किया, तो गोपी नामदेव ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उन्हें कमर और हाथ में चोटें आईं। छोटू के मौसेरे भाई अनुराग पाटकर ने भी बीच-बचाव किया, लेकिन तीनों आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और भाग गए।

पुलिस ने इस मामले में धारा 296, 115(2), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post