दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गत दिवस थाना माढोताल में एक गंभीर घटना घटित हुई, जिसमें सौरभ साहू नामक युवक को ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया गया। सागर साहू (सौरभ के भाई) ने बताया कि घटना दोपहर लगभग 1:40 बजे हुई। हर्ष नामक युवक ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे और मना करने पर गाली देने लगा। जब सौरभ ने उसको गालियाँ देने से मना किया, तो हर्ष ने अचानक ब्लेड से चेहरे के बाएं हिस्से में वार किया, जिससे सौरभ के कान और गाल में गहरी चोटें आईं। घटनास्थल पर सौरभ के दोस्त अनुज विश्वकर्मा और अमन झारिया और आसपास के लोग पहुंचे तो हर्ष ने सभी को जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। घायल सौरभ साहू को तत्काल विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। सौरभ की शिकायत के आधार पर थाना माढोताल में रिपोर्ट दर्ज की गई और आईपीसी की धारा 296, 118(1), 119(1), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Jabalpur News: शराब पीने के लिए पैसे ना देने पर युवक पर ब्लेड से हमला
byEditor In Chief
-
0
