Jabalpur News: धान चोर गैंग का पर्दाफाश, पहली ही चोरी में पकड़े गए छह युवक

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर के पनागर में अनोखी चोरी का मामला सामने आया, जहां एक गैंग ने खेत से 174 बोरी धान चोरी कर ली। पुलिस ने दो दिन के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल और वाहन जब्त कर लिया।

गैंग ने धान चोरी के लिए खरीदा वाहन

गिरोह का सरगना सत्यम पटेल है, जिसने इस चोरी के लिए बैंक से फाइनेंस करवाकर पिकअप वाहन खरीदा। शनिवार रात को चोरी की घटना को अंजाम देते हुए उन्होंने 8 चक्कर लगाकर 174 बोरी धान चोरी की। चोरी के बाद माल को उमरिया चौबे गांव से 7 किलोमीटर दूर तिरपाल के नीचे छिपाया गया था।

कैसे हुआ खुलासा?

पीड़ित किसान रवि शंकर पटेल ने खेत से धान चोरी की सूचना पनागर थाना पुलिस को दी। मुखबिर से मिली जानकारी पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छिपे हुए धान और तीन आरोपियों को पकड़ा। बाकी तीन आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

पहली ही चोरी में धरा गया गिरोह

आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि यह उनकी पहली चोरी थी। वाहन भी इसी काम के लिए फाइनेंस कराया गया था। हालांकि, उनकी योजना सफल नहीं हो पाई, और पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post