दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शासकीय प्राथमिक शाला पड़रिया (भरदा), पनागर में छात्र मित्र संस्था द्वारा स्व. अजय सिंह और अभय सिंह तोमर की स्मृति में सभी विद्यार्थियों के लिए डेक्स-बेंच प्रदान किए गए। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अनुराग जैन गढ़ावाल और अन्य सदस्यों ने विद्यार्थियों को नियमित शाला आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अच्छे परिणाम लाने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रतुल श्रीवास्तव, संभागीय महासचिव भारत कृषक समाज रूपेंद्र पटेल, ग्राम सरपंच रजनी रजक, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिक्षा के महत्व पर विचार व्यक्त किए। पी.एम.जी. समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश दुबे ने शाला की पवित्रता और विकास को सामूहिक जिम्मेदारी बताया।
इस समारोह में समाजसेवी और शिक्षाविदों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जिनमें इंजी. के.के. अग्रवाल, डॉ. वंदना पांडेय, चंद्रकांत राय, कालूराम यादव, और अन्य ग्रामीणजन शामिल थे।
Tags
jabalpur
