Jabalpur News: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना बेलबाग क्षेत्र अंतर्गत 18 वर्षीय नवविवाहित महिला ज्योति केवट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा, तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत ज्योति को फंदे से उतारकर जबलपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

ज्योति केवट के परिजनों ने बताया कि ज्योति ने कुछ महीने पहले बेलबाग निवासी अतुल से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट भी की जा रही थी। ज्योति आत्महत्या नहीं कर सकती। ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे फांसी पर लटका दिया है। ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post