Jabalpur News: संस्कारधानी से देवेंद्र फडणवीस का गहरा नाता

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर देवेंद्र फडणवीस की वापसी ने उनके समर्थकों के साथ-साथ संस्कारधानी जबलपुर के लोगों में भी उत्साह भर दिया है। देवेंद्र फडणवीस का जबलपुर से गहरा रिश्ता है। उनकी चचेरी बहन सुमेधा पोल जबलपुर में रहती हैं। उनके पति डॉ. प्रशांत पोल आरएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक हैं।

सुमेधा पोल की बेटी निहारिका ने अपने मामा देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के उपलक्ष्य में एक लेख लिखा, जो महाराष्ट्र के अखबारों में प्रकाशित हुआ है। निहारिका ने लिखा: "अपने मामा को हमेशा कठिन परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए पाया है। उनकी सच्चाई और मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।"

निहारिका ने अपनी शादी का जिक्र करते हुए बताया कि 2017 में जब उनकी शादी तय हुई, तो देवेंद्र फडणवीस ने अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद जबलपुर आकर उन्हें आशीर्वाद दिया। निहारिका ने लिखा: "वे परिवार के सुख-दुख में हमेशा सहभागी रहते हैं और अपनी राजनीतिक व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालते हैं।"

डॉ. प्रशांत पोल और उनका परिवार देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मुंबई भी गया हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post