दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर अंबेडकर चौक पर जबलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया। नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बाबा साहेब के विचारों और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने संविधान निर्माता के संघर्ष और उनके सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को याद किया। इस अवसर पर सतीश तिवारी, भगत राम सिंह, तेज कुमार भगत, संजय अहिरवार, चमन पासी, टीकाराम कोस्टा, प्रवेंद्र चौहान, विष्णु विनोटिया, रिजवान अली कोटी आदि उपस्थित रहे।
Tags
jabalpur
