दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'खेलो इंडिया' अभियान के तहत पाटन विधायक अजय विश्नोई की पहल पर पाटन में राष्ट्रीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें देशभर से आई महिला खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया है।
पाटन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं को खेलों में प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो खेल को बढ़ावा देना है। खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया और खेल के प्रति अपनी समर्पित भावना का परिचय दिया।
प्रतियोगिता का समापन 7 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे व्यास गार्डन पाटन में होगा। इस अवसर पर देशभर से आई महिला खिलाड़ियों का विदाई समारोह सनातनी परंपरा अनुसार कन्या पूजन के साथ किया जाएगा।पाटन विधायक अजय विश्नोई ने कहा कि 'खेलो इंडिया' अभियान के तहत इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल खेल प्रतिभाओं को उभरने का मौका देती हैं, बल्कि समाज में खेलों के महत्व को भी बढ़ाती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Tags
jabalpur

