Pushpa 2 Box Office Collection Day 1 In Hindi: 'पुष्पा 2' ने पहले दिन रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

दैनिक सांध्य बन्धु मुंबई। साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने सिनेमाघरों में धमाकेदार शुरुआत करते हुए बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने पहले ही दिन 175.1 करोड़ रुपये की कमाई कर सभी को चौंका दिया।

पहले दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई

भारत में फिल्म ने 175.1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जो अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है।

हिंदी वर्जन ने 67 करोड़ रुपये की कमाई कर शाहरुख खान की 'जवान' (64 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बेंगलुरु के स्पेशल प्रीमियर शो से 10.1 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

तमिल और मलयालम वर्जन ने क्रमशः 7 करोड़ और 5 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया।

सुकुमार द्वारा निर्देशित 'पुष्पा 2' ने एसएस राजामौली की ऑस्कर विनिंग फिल्म 'आरआरआर' और 'बाहुबली 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पहले दिन की कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया।

5 दिसंबर को रिलीज हुई 'पुष्पा 2' को दुनियाभर में 10,000 से ज्यादा स्क्रीन पर दिखाया गया। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार, यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी ऑल टाइम डे 1 ओपनर बन गई है।

'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। फहद फासिल, अनसूया भारद्वाज, सुनील, और जगपति बाबू ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं। एक्ट्रेस श्रीलीला ने इसमें कैमियो रोल किया है।

प्रशंसकों के लिए सौगात

'पुष्पा 2' ने न केवल तेलुगु बल्कि हिंदी समेत अन्य भाषाओं में भी शानदार प्रदर्शन किया है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है।

सिनेमा प्रेमियों के लिए यह फिल्म मनोरंजन और एक्शन का परफेक्ट पैकेज है। क्या आपने इसे देखा?

Post a Comment

Previous Post Next Post