दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सर्व समाज संगठन का संभागीय सम्मेलन पीएसएम शासकीय विद्यालय परिसर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों और वृहद कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संगठन मध्य प्रदेश का पहला ऐसा संगठन है, जो सभी जातियों को साथ लेकर समाज के पीड़ित और कमजोर वर्ग के हितों के लिए कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार यादव बड़डा ने संगठन की कार्य योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जबलपुर जिले के विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पाने वालों में नितिन मलिक (केंट), सत्येंद्र सिंह (पाटन), और सौरभ पांडे (सिहोरा) प्रमुख रहे।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल यादव ने तैयब अली पेट्रोल पंप स्थित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रघुवीर श्रीवास, राजेश पाठक, विजय यादव, हेमलता कोठारी, अनूप मिश्रा, सरदार सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रामकुमार यादव बड़डा ने किया और अंत में सेवक राम चंद्रवंशी ने आभार व्यक्त किया।
Tags
jabalpur
