दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना अधारताल में शुभम पटैल (27), निवासी विवेक कॉलोनी अधारताल, ने शिकायत दर्ज कराई कि वह करोंदा नाला स्थित दूध डेयरी में काम करता है। गत रात लगभग 8:30 बजे वह अपने सहकर्मियों राज हरिजन, नीरज श्रीवास और देवेंद्र लोधी के साथ काम खत्म करके घर लौट रहा था। नीरज अपनी मोटरसाइकिल पर राज और देवेंद्र के साथ था, जबकि शुभम अपनी बाइक पर अकेला था।
रात 8:50 बजे के करीब, जब वे खरपतवार के आगे अधारताल मेन रोड करोंदा बायपास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही स्कूटी (क्रमांक MP 20 SQ 4347) का चालक तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए नीरज की मोटरसाइकिल से टकरा गया। टक्कर के कारण नीरज, राज और देवेंद्र गिर गए और उन्हें चोटें आईं। शुभम ने ऑटो की मदद से तीनों को लाइफ केयर अस्पताल, संजीवनी नगर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।स्कूटी चालक को थाने चलने को कहा गया, लेकिन वह अपनी गाड़ी लेकर मौके से भाग गया।
पुलिस ने शुभम की रिपोर्ट पर स्कूटी चालक के खिलाफ धारा 281 और 125 ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
