Jabalpur News: किसान ने की आत्महत्या, वीडियो में मौसेरे भाइयों पर लगाए गंभीर आरोप ; देखे वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
जबलपुर के धनगवां गांव में 40 वर्षीय किसान राजा सेन ने 15 दिसंबर की रात कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। राजा को कुछ साल पहले ननिहाल पक्ष से 25 डिसमिल जमीन मिली थी, जिस पर खेती कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। लेकिन इस जमीन को लेकर उनके मौसेरे भाइयों कौशल सेन और मुकेश सेन के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था।

आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

आत्महत्या के बाद राजा के मोबाइल से छह मिनट का एक वीडियो मिला। इसमें उन्होंने अपने मौसेरे भाइयों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। राजा ने बताया कि जमीन विवाद के चलते दोनों भाइयों ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से इतना परेशान किया कि वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो गए।

वीडियो में कही दिल दहलाने वाली बातें

वीडियो में राजा ने कहा,

> "जहां मैं खड़ा हूं, यह मेरी जमीन है। मुकेश और कौशल सेन ने मेरा जीवन नरक बना दिया है। मुझे मारा-पीटा, हाथ-पैर तोड़ दिए। मेरे बच्चों का पालन-पोषण नहीं हो पा रहा। कोर्ट-कचहरी और सरकार से थक चुका हूं। अब मेरी मौत से बढ़कर कुछ नहीं।"

अप्रैल में की गई थी बेरहमी से पिटाई

अप्रैल 2023 में राजा सेन को उनके भाइयों ने अपने परिवार के साथ मिलकर इतना मारा कि उनके हाथ-पैर टूट गए थे। घटना के बाद राजा ने सिहोरा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद राजा अपने परिवार के साथ ससुराल में रहने चले गए थे।

आरोपी
शव रखकर हाईवे पर लगाया जाम

राजा की मौत के बाद परिजनों ने नागपुर-प्रयागराज हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। राजा की पत्नी सपना ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद के कारण उसके पति को लगातार धमकियां मिल रही थीं। पुलिस की निष्क्रियता के चलते राजा ने आत्महत्या कर ली।

वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सिहोरा थाना पुलिस ने आरोपी भाइयों कौशल सेन और मुकेश सेन को आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

इन्होने कहा

एएसपी आनंद कलादगी ने बताया,

> "वीडियो के आधार पर दोनों भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।"

Post a Comment

Previous Post Next Post