दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने आज मदन महल के पास स्थित नागपाल गार्डन में आम जनों से भेंट की।साथ ही उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करें। लोगों ने बिजली, पानी, साफ सफाई, समग्र आईडी,आर्थिक सहायता आदि से संबंधित आवेदन दिए। मंत्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से भी भेंट किया। इस दौरान अतुल ठाकुर, पंकज दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
Tags
jabalpur
