दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मदन महल पुलिस ने दो ऐसे कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने न सिर्फ प्राणघातक हमले को अंजाम दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर पुलिस को खुलेआम चुनौती भी दी।
15 दिन पहले की थी वारदात
मदन महल थाना प्रभारी के अनुसार, 15 दिन पहले नृसिंह मंदिर के पास गुलजार होटल के पीछे अंशुल पटेल नामक युवक पर आयुष जैन और सचिन झारिया ने धारदार चाकू से जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद दोनों फरार हो गए थे।
सोशल मीडिया पर दी चुनौती
फरार होने के बाद दोनों बदमाशों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पुलिस को चुनौती दी और कहा, "पकड़ सको तो पकड़ लो।" यह पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।
इंदौर से हुई गिरफ्तारी
पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी कटनी में छिपे हुए हैं। तुरंत पुलिस टीम गठित कर वहां दबिश दी गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हुआ है।
